चलो हम चलें

चलो हम चलें,
इस राह में आगे बढ़ें।
अपनी गलतियां मान लें,
उन्हें ना दोहराने की ठान लें।
सोचो कल अगर तुम गिर जाओगे,
घर से निकल कर कहां फिर जाओगे?
इस जर्जर हालत में खुद को ही गुनहगार हम मान लें,
दिल से ही नहीं दिमाग से भी काम लें।
जो लड़ रहे हैं हमारी खातिर,
चलो उनके हाथ थाम लें।
हमने हर बाज़ी जीती है,
इक बीमारी से कैसे हार मान लें?
चलो आओ सजदे करें,
गुमगस्ताओं को उम्मीद की लौ दें।
गर हो हमारे बस में तो,
एक की जगह सौ दें।
चलो हम चलें
इस राह में आगे बढ़ें।।


#jogi

Comments